{"_id":"69ccaf85c50c8154b8005f71","slug":"himachal-men-can-now-also-apply-for-assistant-staff-nurse-recruitment-age-limit-extended-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पुरुष भी कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा भी बढ़ी; आज से खुलेगा लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पुरुष भी कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा भी बढ़ी; आज से खुलेगा लिंक
Wed, 01 Apr 2026 11:09 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:09 AM IST
सार
असिस्टेंट स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए महिला के साथ पुरुष अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब असिस्टेंट स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए महिला के साथ पुरुष अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक बुधवार सुबह 10 बजे खुलेगा और 14 अप्रैल को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा। आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
पहले विज्ञापन में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 21 और 32 वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन अब अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट रहेगी। सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए आवेदन 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी तक आमंत्रित किए गए थे। आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि आयु सीमा में बदलाव किया गया है। वहीं, अब पुरुष उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन