{"_id":"69bbcaf3fc761d76c100f690","slug":"himachal-friendship-on-social-media-proves-costly-for-young-woman-youth-posts-objectionable-photos-online-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: सोशल मीडिया पर युवती को महंगी पड़ी दोस्ती, युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की आपत्तिजनक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: सोशल मीडिया पर युवती को महंगी पड़ी दोस्ती, युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की आपत्तिजनक तस्वीरें
Thu, 19 Mar 2026 03:37 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:37 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक युवती को युवक के साथ दोस्ती करना महंगा साबित पड़ गया। अब युवक ने युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए हैं। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। युवती ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान-पहचान गांव लोहडरां निवासी एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान युवक ने उसे मिलने के लिए राजी किया। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी युवक लगातार उसे तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। युवती का कहना है कि मामले से छुटकारा पाने के लिए युवती वर्ष 2022 में खरड़ में किराये का फ्लैट लेकर रहने लगी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसने अलग-अलग थानों में शिकायतें भी दीं, लेकिन हर बार आरोपी द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के चलते समझौता करना पड़ा। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर वायरल करनी शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन