फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal 493 Candidates Pass Computer-Based Screening Test for Mathematics Teachers

Himachal News: गणित शिक्षकों का कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट 493 ने किया पास, सत्यापन प्रक्रिया 14 मई को

Sun, 26 Apr 2026 01:50 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

एचपीआरसीए ने गणित विषय के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26003) को फिक्स मानदेय आधार पर भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 493 Candidates Pass Computer-Based Screening Test for Mathematics Teachers
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने गणित के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26003) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 26 मार्च को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 493 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए एचपी जीओवीइन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 493 अभ्यर्थियों की प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया 14 मई सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रमाणपत्र सत्यापन के समय इन अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी स्व सत्यापित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए कुल 3,339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,792 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, सीबीटी में 493 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


एचपीयू के पीएचडी कोर्स वर्क परिणाम घोषित, चार विषयों में 100 फीसदी विद्यार्थी हुए पास
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने मार्च में आयोजित पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चार विषयों में छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक पीएचडी कोर्स वर्क जूलॉजी (सीबीसीएस) प्रथम सेमेस्टर, बॉटनी (सीबीसीएस), हिंदी (सीबीसीएस) प्रथम सेमेस्टर और संस्कृत (सीबीसीएस) प्रथम सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी विषयों में पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया है, जो विश्वविद्यालय के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। जूलॉजी विषय के परिणाम में एक री-अपीयर अभ्यर्थी भी शामिल रहा, जिसे जोड़ते हुए भी कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि सभी संबंधित छात्र अपने-अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को भी परिणाम की जानकारी भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed