फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Him Gurukul Ladraur emerged as the winner in Kho-Kho, while Amroh School won in Volleyball.

Hamirpur (Himachal) News: खो-खो में हिम गुरुकुल लदरौर और वॉलीबाल में अमरोह स्कूल बना विजेता

Fri, 04 Sep 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Him Gurukul Ladraur emerged as the winner in Kho-Kho, while Amroh School won in Volleyball.
मुंडखर स्कूल में कबड्डी खेल के फाइनल मुकाबले में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल दशमल और नाहलवीं स्कूल
जाहू/हमीरपुर। जिले के चार शिक्षा खंडों में आयोजित अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिताओं का वीरवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता टीमें अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

मुंडखर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल में हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लदरौर ने मुंडखर को 15-9 से हराया। वॉलीबाल में अमरोह ने स्वामी विवेकानंद स्कूल तरक्वाड़ी को 2-1 से पराजित किया। कबड्डी में शिशु निकेतन स्कूल दशमल ने नाहलवीं स्कूल को 31-29 से हराया। बैडमिंटन में नव विभोर सुलगवान विजेता और बड़ैहर स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती मुख्यातिथि रहीं। कबड्डी में बोहणी विजेता और लिटिल एंजल टौणी देवी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में परोल विजेता रहा। खो-खो और वॉलीबाल में समीरपुर की टीम ने विजेता ट्रॉफी जीती।

शिक्षा खंड बिझड़ी के ब्याड़ स्कूल में वॉलीबाल में बैरी, बैडमिंटन में बणी, खो-खो में रैली जजरी और कबड्डी में सलौणी की टीम विजेता रही। चौडू स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का भी समापन हुआ। इस दौरान विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मुंडखर स्कूल में कबड्डी खेल के फाइनल मुकाबले में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल दशमल और नाहलवीं स्कूल

मुंडखर स्कूल में कबड्डी खेल के फाइनल मुकाबले में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल दशमल और नाहलवीं स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed