फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Him Bus Cards started being made in HRTC Hamirpur division

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी हमीरपुर मंडल में हिम बस कार्ड बनना शुरू

Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत आते पांच डिपो में हिम बस कार्ड बनना शुरू हो गए हैं। इन डिपो में हमीरपुर, देहरा, ऊना, बिलासपुर और नालागढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन

बस अड्डा हमीरपुर में अब तक 11 हिम कार्ड बन चुके हैं। पहले चयनित लाभार्थियों के संबंधित विभागों की ओर से कार्ड बनाए जाते थे। शुल्क भी संबंधित विभाग तय करते थे। उसी आधार पर एचआरटीसी की बसों में उन्हें निशुल्क और रियायती यात्रा की सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन

अब सरकारी बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों को 236 रुपये का हिम बस कार्ड बनाना होगा। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी रखी गई है, जिसमें पहले वर्ष की रियायत शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। कार्ड खो जाने या टूटने पर 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा। इसकी वैधता एक वर्ष रहेगी और आगे वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक होगा। करीब 22 कैटागिरी के लोगों को शामिल किया गया।

कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन होगा भुगतान

पात्र आवेदक हिम एक्सेस पोर्टल पर सिटिजन लॉगिन के अंतर्गत साइन अप कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भुगतान केवल डिजिटल माध्यम डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से स्वीकार किया जाएगा। कार्ड को डाक द्वारा मंगवाने पर 56 रुपये (जीएसटी सहित) अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आवेदक अपने नजदीकी एचआरटीसी पास कलेक्शन सेंटर से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं अथवा पोस्ट से मंगवा सकते हैं। कार्ड धारक अपने कार्ड को ऑनलाइन नवीनीकृत कर सकते हैं।

इन वर्गों के लिए कार्ड बनाना अनिवार्य

प्रदेश के सरकारी स्कूलों (10+2 तक), कॉलेजों, निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी, निगमों व बोर्डों के कर्मचारी, पुलिस कर्मी (कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक), जेल विभाग के अधिकारी (वार्डन से सहायक अधीक्षक तक) वर्ग शामिल हैं। वहीं, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, स्वतंत्रता सेनानी व उनकी पत्नियां, राज्य और जिला स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकार, शौर्य पुरस्कार विजेता, युद्ध विधवाएं, विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति, एचआरटीसी के दिवंगत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विधवाएं, सचिवालय सुरक्षा कर्मी, महिलाएं, केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी, कुष्ठ रोगी, राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चे (21 वर्ष तक) तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शामिल हैं।




कोट

एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत हिम कार्ड बनना शुरू हो गए हैं। पात्र लोगों को कार्ड बनाकर सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। कार्ड बनाने के लिए भुगतान ऑनलाइन होगा।
-राज कुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed