फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Him-anchal Pensioners Union district unit elections will be held on 27th

Hamirpur (Himachal) News: ग्रेच्युटी, कम्युटेशन, लीव-इनकैशमेंट का भुगतान न होने पर जताया रोष

Tue, 13 May 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
Him-anchal Pensioners Union district unit elections will be held on 27th
हिम आंचल पेंशनर संघ जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: संघ - फोटो : घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम व मौजूद पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक सोमवार को पेंशनर भवन में हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान केसी गौतम ने की। जिला महासचिव शंभू राम जसवाल ने बैठक के एजेंडा के साथ संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, टौणी देवी प्रधान जगदीश चंद शर्मा, हमीरपुर खंड प्रधान देव राज पटियाल आदि मौजूद रहे। बैठक में जिला इकाई का चुनाव 27 मई को पेंशनर भवन हमीरपुर में करवाने के लिए हाउस ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

इस संबंध में खंड इकाइयों को चुनाव से पूर्व डेलिगेट्स की सूची, सक्रिय सदस्यों का विवरण व जिला व स्टेट शेयर की राशि जिला इकाई के पास जमा करवाने का अनुरोध किया गया। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, कम्युटेशन, लीव-इनकैशमेंट आदि का भुगतान न करने पर सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। बैठक में साली ग्राम, दीप चंद शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, हेम राम शर्मा, उर्मिला, कुसुम कुमारी, रत्न चंद चांगरा, अजीत चौधरी, विचित्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed