फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   high voltage burnt electric instument

सलौणी में हाई वोल्टेज से जले लाखों के बिजली उपकरण

Fri, 11 Oct 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
high voltage burnt electric instument
सलौणी में हाई वोल्टेज से जले उपकरण। - फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। कस्बे में हाई वोल्टेज से वीरवार रात को लाखों के बिजली उपकरण जल गए हैं। इससे संबंधित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। वीरवार रात पौने नौ बजे अचानक सलौणी के एक फेस में हाई वोल्टेज हो गया। जिससे घरों और दुकानों के बिजली उपकरण जलने शुरू हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम में लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए अपने मेन स्विच बंद कर दिए, लेकिन जो नहीं कर पाए उनके कई महंगे बिजली उपकरण जल गए। लोगों ने हाई वोल्टेज की सूचना तुरंत एसडीओ गलोड़ को दी।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत सलौणी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवा दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। करीब 20 मिनट के इस प्रकरण में लोगों के 5 महंगे एलईडी और टीवी, एक फ्रिज, दर्जनों एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट जल गईं। जिस फेस में हादसा हुआ उसकी बिजली शाम 7 बजे बंद हो गई थी। बोर्ड ने आनन फानन में इस फेस की सप्लाई बड़सर से बदलकर गलोड़ से चालू की, लेकिन बोर्ड ने बड़सर की सप्लाई बंद नहीं की जोकि, बहुत बड़ी लापरवाही है। करीब पौने नौ बजे बड़सर से भी सप्लाई दोबारा चालू हो गई। दोहरी सप्लाई होने से वोल्टेज बहुत ज्यादा बढ़ गया और यह घटना हुई। सलौणी अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता होशियार सिंह धीमान का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण शाम 5 बजे के बाद कोई कर्मचारी कार्यालय में नहीं होता है। जिससे यह समस्या हुई है। एसडीओ गलोड़ किशोरी लाल का कहना है कि घटना की पूरी रिपोर्ट जेई से मंगवाई गई है। जिम्मेवार लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed