{"_id":"63090af71ac9c57618260112","slug":"high-speed-car-hit-the-girl-student-escaped-from-the-spot-hamirpur-hp-news-sml419625369","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके से फरार
विज्ञापन
हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना की जांच को पहुंची पुलिस।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में पांच दिन बाद फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर बाद शाम 3:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने उपायुक्त कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से छात्रा पक्की नाली में गिर गई। हादसे में उसके सिर व बाजू पर चोट लगी है। जबकि, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हमीरपुर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल छात्रा को उपचार के लिए डॉ. राधा कृष्णनन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की वीडियो फुटेज से कार का नंबर पता लगाया। जांच के बाद पाया कि संबंधित कार जिला कांगड़ा के थुरल के रहने वाले किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस की दो टीमें आरोपी कार चालक को पकड़ने के लिए इधर-उधर तलाशती रही, लेकिन देर शाम तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पांच दिन पूर्व ही रविवार रात सवा बारह बजे हमीरपुर बाईपास पर जलशक्ति विभाग की कार से भाजयुमो नेता सुनील शर्मा की मौत हुई थी। जिले में तेज रफ्तार वाहन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। उधर, हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, छात्रा का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।