फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   heart patient admit in covid ward

हृदय रोगी के इलाज में लापरवाही के आरोप

Sat, 30 May 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टौणीदेवी के दारोगन गांव के हिमांशु ने टांडा में उपचार के दौरान अपने पिता की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दिल के मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज के आईसोलेट वार्ड में भर्ती करने और उपचार में लापरवाही बरती गई है। मृतक व्यक्ति के पुत्र ने सरकार से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हिमांशु का आरोप है कि उसके पिता 6 मई को जालंधर से घर आए और 14 दिनों तक क्वारंटीन रहे। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी हुआ। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया। एक सप्ताह तक वे ठीक रहे और 28 मई की रात उन्हें हृदय गति की परेशानी हुई। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रात को ही उपचार के लिए ले आए। वहां पर उनके टेस्ट हुए तो उनके हार्ट में ब्लॉकेज आई। जिसके बाद हमीरपुर से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। लेकिन, हमीरपुर अस्पताल में भी गंभीर बीमार व्यक्ति को टांडा ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिली और करीब साढ़े 3 घंटे बाद एंबुलेंस उपलब्ध हुई। टांडा अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता को कोविड-19 के आईसोलेट वार्ड में भर्ती कर दिया और कोविड का सैंपल ले लिया। लेकिन, जो बीमारी उनको थी उसका समय पर उपचार नहीं किया गया। जिससे उनकी 29 मई की रात को मौत हो गई। जिसके बाद जब उनकी कोविड के सैंपल की रिपोर्ट ली तो उसमें फिर से पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि अंतर जिला से और रेड जोन या हॉटस्पॉट से जो भी मरीज आता है उसको पहले कोविड -19 के आईसोलेट वार्ड में रखना पड़ता है। उसके बाद उसका सैंपल लिया जाता है अगर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आए तो उसके बाद उसका दूसरी बीमारी का इलाज शुरू होता है। मामला ध्यान में आया है। इसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed