{"_id":"67df05dc20d73c6ce30068f4","slug":"hearing-of-peoples-objections-and-objections-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-151292-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोगों के आक्षेप एवं आपत्तियों की हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोगों के आक्षेप एवं आपत्तियों की हुई सुनवाई
Sun, 23 Mar 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बेला पंचायत के वार्ड पांच को नगर परिषद में शामिल करने को लेकर लोगों के आक्षेप एवं आपत्तियों की सुनवाई शनिवार को एसडीएम राकेश शर्मा ने की। लोगों ने आग्रह किया कि पंचायत को नगर परिषद में शामिल न किया जाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पंचायत को नगर परिषद में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरोहर गांव घोषित बेला एक ऐतिहासिक पंचायत है तथा इस पंचायत का इतिहास महाराजा संसार चंद के काल से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व उपप्रधान पवन शर्मा तथा सुनील कुमार, रमेश चंद, हुकम सिंह बैंस, धर्मचंद, राजकुमार सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे। एसडीएम राकेश शर्मा ने कहा कि लोगों की आपत्तियों को उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को नगर परिषद में शामिल होने पर मिलने वाले लाभ तथा अन्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन