फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heaps of garbage piled up at the Block Committee site near Naidun bus stand

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन के नजदीक ब्लॉक समिति की जगह लगे कूड़े के ढेर

Mon, 16 Jun 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के नजदीक ब्लॉक समिति की जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति की ओर से इस जगह पर टाइलें लगाकर बाड़बंदी की गई है। यह जगह करीब 15 फीट चौड़ी और 50 मीटर लंबी है। बाड़बंदी से पहले कई वाहन चालक यहां पर अपने दोपहिया वाहन पार्क करते थे। अब वाहनों को पार्क करने में भी दिक्कत आ रही है। मुख्य सड़क से सटी होने के कारण जगह भी संकरी हो गई है। इससे यहां पर वाहन चालकों को भी गुजरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

बुद्धिजीवी लोगों ने बताया कि इस जगह पर पुन: दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। ब्लॉक समिति पार्किंग की फीस तय कर यहां पर पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध करवा सकती है। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर लगाई कंटीली तारों को तुरंत हटाना चाहिए। इन तारों से यहां पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

समस्या ध्यान में आई है। कूड़े के ढेर को जल्द ही हटा लिया जाएगा। प्रशासन लोगों को सुविधाएं देने के लिए प्रसासरत है।
-राकेश शर्मा, एसडीएम, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed