{"_id":"5e8df6718ebc3e7659673b67","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml3299097172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कमलेश ने अधिकारियों से ली तैयारियों की फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कमलेश ने अधिकारियों से ली तैयारियों की फीडबैक
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी कोरोना वायरस के विषय पर एसडीएम और एसएचओ के साथ बैठक करती हुई।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
भोरंज (हमीरपुर)। कोरोना को लेकर विधायक कमलेश कुमारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम भोरंज अमित कुमार शर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं पर किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए। इससे कोरोना संक्रमण फैलने से बचाव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सिविल सप्लाई के डिपो में जो राशन आ रहा है, प्रशासन द्वारा उसके वितरण की समुचित व्यवस्था की जाए। किसी भी डिपो के बाहर भीड़ इकट्ठी न हो, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। इसके साथ-साथ धारा 144 की भी अनुपालना की जाए। उन्होंने प्रशासन से अपील की यदि किसी भी विभाग को वॉलिंटियर्स की जरूरत है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को गाड़ियों की आवश्यकता है तो हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने निजी वाहन इस आपातकाल में निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस आपातकाल में किसी भी प्रकार का कोई अवैध व्यवसाय कोरोना की आड़ में पनपे, इस पर प्रशासन विशेष ध्यान रखे। लोगों को खाद्य और अन्य सामग्री सब्जी तय रेट के अनुसार ही मिलनी चाहिए। बैठक में भाजपा मंडल के अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर और एसएचओ कुलवंत सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।