फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हीमोफिलिया उपचार केंद्र शुरू

Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शिशु विभाग में सरकार द्वारा वरिष्ठ डॉक्टरों की तैनाती के उपरांत हीमोफीलिया उपचार केंद्र का शुभारंभ किया गया है। यह केंद्र हेमोफिलिक रोगियों के लिए बहुत मददगार होगा। हीमोफीलिया, रक्त जमावट प्रणाली की एक बीमारी है। इससे रक्त की पर्याप्त जमावट के लिए आवश्यक कारक की जन्मजात कमी होती है और किसी भी सर्जरी में मामूली आघात होने पर रोगियों को गहरा आघात होता है।
विज्ञापन

इन रोगियों में रक्तस्राव को रोकने के लिए और हेमोस्टैसिस को बनाए रखने के लिए इंजेक्शन द्वारा उन कारकों को दिए जाने की आवश्यकता होती है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि यह उपचार महंगा और सामान्य रूप से उपमंडलीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध नहीं है। इस इंजेक्शन की सुविधा अभी तक रोगियों के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा व आईजीएमसी शिमला में ही उपलब्ध थी। लेकिन राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में केंद्र के शुरू होने के बाद अब यह उपचार सुविधा जरूरतमंद मरीजों के लिए नजदीक में निशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed