फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health data of students will be uploaded on MIS app.

Hamirpur (Himachal) News: एमआईएस एप पर अपलोड होगा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य डाटा

Sat, 13 Apr 2024 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम से स्कूलों में आयोजित होंगी गतिविधियां
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों को हेल्थ एंबेसडर देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिलाभर के स्कूलों में शुरू किया गया है कार्यक्रम
बवीता चंदेल
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिलाभर के स्कूलों में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम पूरी तरह से शुरू होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में एमआईएस एप पर छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य डाटा अपलोड होगा। हेल्थ एंबेसडर स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के एक दिन एक घंटे तक विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इनका पूरा डाटा एमआईएस एप पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा कि स्कूल में किस दिन कौन सी और कितनी गतिविधियां और कितने विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया। एमआईएस एप पर डाटा अपलोड करने के साथ प्रत्येक कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा को हेल्थ एंड वेलनेस संदेश वाहक बनाया जाएगा। यह विद्यार्थी हेल्थ एंबेसडर तक बीमार विद्यार्थी की जानकारी देंगे ताकि आपात स्थिति में बीमार होने पर विद्यार्थियों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार प्रदान करवाया जा सके। एप के संचालन को लेकर जिलाभर के हेल्थ एंबेसडरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ताकि स्कूलों में कार्यक्रम का सही संचालन किया जा सके। अक्सर स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी न होने पर इलाज कराने में परेशानी होती है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्कूलों में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जा सके।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम संचालन को लेकर हेल्थ एंबेसडरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ताकि स्कूलों में कार्यक्रम का सही संचालन किया जा सके। एमआईएस एप पर विद्यार्थियों का पूरा डाटा अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed