{"_id":"6903bc0804a67218cf0d470a","slug":"headmasters-could-not-be-promoted-even-after-five-years-sangh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171783-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष बाद भी प्रमोट नहीं हो पाए हेडमास्टर : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष बाद भी प्रमोट नहीं हो पाए हेडमास्टर : संघ
Fri, 31 Oct 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और महासचिव विजय हीर ने कहा कि 2020 में पदोन्नत हो चुके हेडमास्टर आज तक प्रिंसिपल प्रमोट नहीं हो सके हैं। पहली अगस्त 2025 तक हैडमास्टर से हुए प्रिंसिपल पदोन्नति के उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा करें तो 17 दिसंबर 2020 को प्रमोट हेडमास्टर सूची में अनुसूचित जाति कोटा से 28 और अनुसूचित जनजाति कोटा के 11 मिलाकर 39 हेडमास्टर अभी तक प्रिंसिपल नहीं बन पाए हैं। वर्ष 2021 में हेडमास्टर बने शिक्षकों में से सामान्य वर्ग से 114, अनुसूचित जाति वर्ग से 21 और अनुसूचित जनजाति वर्ग से 12 हेडमास्टर मिलाकर कुल 147 हेडमास्टर अभी तक प्रिंसिपल प्रमोट होने शेष हैं। अब तक सामान्य वर्ग के 176, अनुसूचित जाति वर्ग के 39 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 20 मिलाकर कुल 235 हेडमास्टर प्रिंसिपल प्रमोशन का सपना संजोए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन