फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   head constable exam

नादौन में 129 अभ्यर्थियों ने दी एसएसबी हेड कांस्टेबल की लिखित परीक्षा

Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
head constable exam
कन्या विद्यालय नादौन में सशस्त्र सीमा बल के जवान हेड कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान प? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को देशभर में किया। इसके तहत नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) और डिग्री कॉलेज नादौन में परीक्षा का संचालन किया गया। इन सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करके सुरक्षित किया गया था। यह परीक्षा सशस्त्र सीमा बल के जवानों और पुलिस के कड़े पहरे में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर ही सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सभी अभ्यर्थियों की पड़ताल की।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट निमित्त अहलावत को केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया था। इनके साथ लगभग 10 जवानों की टीम कन्या विद्यालय नादौन में उपस्थित रही। इन सभी जवानों की कड़ी देखरेख में ही विद्यालय प्रशासन ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस हेड कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा के दौरान चेयरमैन डीआईजी अनुज थपल्याल और सेक्टर ऑफिसर डिप्टी कमांडेंट महेंद्र ठाकुर ने स्वयं आकर औपचारिक निरीक्षण किया ताकि, परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अपनाए जा रहे सुरक्षा साधनों, परीक्षा के आयोजन और व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और परीक्षा अधीक्षक मीना कुमारी की देखरेख में परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा उप अधीक्षक विनूप सिंह ने कहा कि इस केंद्र में 200 में से 129 अभ्यर्थियों ने हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed