फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Harshpreet and Shan Alam stood first in inter-school poetry recitation competition.

Hamirpur (Himachal) News: अंतर विद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में हर्षप्रीत और शान आलम प्रथम

Tue, 30 Sep 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। पखवाड़े में विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, नारा लेखन, कहानी कथन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विद्यालय में अंतर विद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हर्षप्रीत कौर जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी ने प्राप्त किया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शान आलम ने प्राप्त किया। हिंदी पखवाड़ा 14 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र सैनी ने बताया कि हिंदी संसार की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह सारे भारत को एक संपर्क सूत्र में पिरोती है। हमें अपनी भाषा पर गर्व महसूस करना चाहिए। हमें प्रयास करना चाहिए कि हम इसे राष्ट्रभाषा के पद पर आसीन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर प्राचार्य विक्रम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed