फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Happy model selected for state level

Hamirpur (Himachal) News: खुशहाल का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Happy model selected for state level
इंस्पायर मानक अवार्ड स्पर्धा में अव्वल रहे जलाड़ी स्कूल के छात्र खुशहाल को सम्मानित करती स्कूल ? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले के बच्चों के लिए जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक मॉडल प्रदर्शनी हिम अकादमी पब्लिक विद्यालय हमीरपुर में लगाई गई। इसमें बच्चों ने अपने मॉडलों की प्रस्तुति दी। नादौन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलाड़ी के छात्र खुशहाल ने भी व्यर्थ पदार्थों के सदुपयोग का संदेश देते हुए स्टडी टेबल और स्कूल बैग बनाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का लोहा मनवाया और सर्वश्रेष्ठ मॉडलों की सूची में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका सविता कुमारी ने बताया कि खुशहाल ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए व्यर्थ वस्तुओं के सदुपयोग का संदेश देते हुए उन्हीं से एक स्कूल बैग और स्टडी टेबल बनाकर उसके उपयोग के लाभ और पर्यावरण की सुरक्षा का भी संदेश निर्णायकों के समक्ष रखा। उसकी इस प्रस्तुति से संतुष्ट होकर खुशहाल के मॉडल का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजू चोपड़ा ने बच्चे, उसके माता पिता और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed