फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur team defeated Swahal 4-0

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की टीम ने स्वाहल को 4-0 से किया पराजित

Thu, 19 Sep 2024 03:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur team defeated Swahal 4-0
खेल मैदान अणु में आयोजित 14वीं सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद
फिर से लौटने लगा राष्ट्रीय खेल हॉकी का सुनहरा समय : अत्री
विज्ञापन




14वीं सीनियर हॉकी पुरुष और महिला जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। खेल मैदान अणु में आयोजित 14वीं सीनियर हॉकी पुरुष और महिला जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में भाजपा के विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक आशीष शर्मा ने कहा खेल नशे से दूर रहने का जरिया है। खिलाड़ी समाज में अहम भूमिका अदा कर युवाओं को नशे की कुरीति से दूर रखने में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि जिला हॉकी संघ जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहा है। संघ की ओर से जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, इसकी चमक फिर से दुनिया में दिखनी लगी है।


ओलंपिक गेम में लगातार दो बार मेडल जीतकर और हाल ही में एशिया कप में विजेता बन के भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। नरेंद्र अत्री ने कहा कि द्रोणाचार्य अवार्डी रोमेश पठानिया के नेतृत्व में हॉकी जिला व प्रदेश स्तर पर भी फिर से पुरानी लय में लौटने लगी है। प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रोमेश पठानिया ने कहा कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने स्वाहल को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर ने 3-2 के अंतर से नादौन की टीम को हराया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न टीमों के साथ कोच एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed