फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur scored 874 runs in an innings playing two consecutive days

हमीरपुर ने लगातार दो दिन खेलते हुए एक पारी में बना डाले 874 रन

Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
नादौन। अंतर जिलास्तरीय तीन दिवसीय वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर और सिरमौर की टीमों के बीच खेले गए मैच में हमीरपुर ने लगातार दो दिन खेलते हुए एक पारी में 874 रन बनाए। यह हिमाचल क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बताया जा रहा है। हमीरपुर से खेलते हुए आतिश पठानिया ने 298 और एकांत सेन ने 301 रन बनाए। डायरेक्टर एचपीसीए एवं जिला क्रिकेट संघ के प्रधान प्रेम ठाकुर, महासचिव अनिल भाटिया ने हमीरपुर की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

नादौन में आयोजित अंतर जिलास्तरीय तीन दिवसीय वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर और सिरमौर की टीमों के बीच खेले गए मैच के दूसरे दिन बुधवार को हमीरपुर की टीम ने 155 ओवरों में छह विकेट पर 731 रन बनाए और वीरवार को तीसरे दिन खेलते हुए 193 ओवरों में सात खिलाड़ियों के नुकसान पर 874 रन बनाएं। जिसमें आतिश पठानिया ने 301 रन और शुभम शर्मा ने 60 रन बनाए। इससे पहले एकांत सेन ने दूसरे दिन खेलते हुए 298 रन बनाए थे। सिरमौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षय शर्मा ने दो विकेट, रोहित दो व दबिश व भैभव ने एक-एक विकेट लिया। हमीरपुर ने इस मैच में सिरमौर को एक पारी से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकबला 25 दिसंबर से नादौन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बाएं के हाथ के बल्लेबाज एकांत सेन ने कहा कि जनवरी में रणजी ट्राफी प्रतियोगिता शुरू होने वाली है और वहां तक पहुंचने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना ही एक लक्ष्य है। सेन ने कहा कि अंडर 23 वर्ग में खेलते हुए वह ऑल इंडिया के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रह चुके हैं। उन्होंने सात मैचों में 2016-17 में 620 रन बनाए थे। इसके लिए उन्हें बीसीसीआई समान्नित भी कर चुका है। वहीं, बाएं के हाथ के बल्लेबाज आतिश पठानिया ने कहा कि वह जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं तथा इस प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रणजी ट्राफी प्रतियोगिता खेलना और उम्दा प्रदर्शन करना उनका टारगेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed