फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur's highest fourteen student toppers in science

विज्ञान में हमीरपुर के सर्वाधिक चौदह विद्यार्थी टॉपर

Sun, 19 Jun 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur's highest fourteen student toppers in science
मेरिट में रही हिम अकादमी स्कूल की छात्रा अन्वी का मुंह मीठा करवाती उसकी नानी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की विज्ञान संकाय की परीक्षा में हमीरपुर जिले के चौदह विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई। चौदह में से दो विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। बाकी 12 निजी स्कूलों से हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि 14 टॉपरों में से ग्यारह बेटियां हैं। महज तीन छात्र ही मेरिट में जगह बना पाए हैं। न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर का क्षितिज शर्मा पुत्र गगन कुमार ने विज्ञान संकाय में 493 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

क्षितिज लंबलू गांव का रहने वाला है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारह ग्रां के सूर्यांश पुत्र कमल सिंह बन्याल और एक्मे पब्लिक स्कूल हमीरपुर की सारा शर्मा पुत्री पवन कुमार शर्मा ने विज्ञान संकाय में 490 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। सूर्यांश गांव पथलियार तहसील बड़सर का रहने वाला है। सारा गांव बाडला, डाकघर मसियाणा जिला हमीरपुर की रहने वाली है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के विशाल पटियाल पुत्र शशि कुमार ने विज्ञान संकाय में 489 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल गांव गुहाल डाकघर मझोग सुलतानी का रहने वाला है। न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर की दिव्यांशी शर्मा पुत्री संदीप शर्मा और कृतिका पुत्री रविंद्र कुमार ने विज्ञान संकाय में 488 अंक लेकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। दिव्यांशी कृष्णानगर हमीरपुर की रहने वाली है। जबकि कृतिका हमीरपुर के वार्ड नंबर चार शिवनगर की रहने वाली है।
न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल तहसील भोरंज की प्रिया पुत्री सुभाष चंद और एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की तान्या पुत्री राकेश चंद ने विज्ञान संकाय में 486 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया। प्रिया गांव पंधेड़, डाकघर ठठवानी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की। तान्या गांव सवालवा डाकघर टौणीदेवी की निवासी हैं।

तान्या के पिता राकेश चंद किसान हैं जबकि माता टेलर हैं। तान्या ने कहा कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है। इसके लिए वह जेईई की कोचिंग ले रही है। उसने स्कूल समय के अलावा रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई की है। छात्रा ने कहा कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य पाया जा सकता है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर की कीर्ति पुत्री सुरेंद्र कुमार और लिली लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल बाड़ी रंगस की सुहानी पुत्री प्रदीप कुमार ने विज्ञान संकाय में 484 अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। कीर्ति गांव कुमाहरका, डाकघर उटीप तहसील व जिला चंबा, जबकि सुहानी गांव रंगस, तहसील नादौन जिला हमीरपुर की रहने वाली है। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अनवी शर्मा पुत्री राजेश शर्मा, अर्शिता पुत्री अजय पाल डोगरा, गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अंशिका शर्मा पुत्री सुनील कुमार शर्मा और लिली लिटिल फ्लॉवर स्कूल बाड़ी रंगस की कनिका कुमारी पुत्री मदन सिंह 483 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रही हैं। अंशिका वार्ड नंबर दस हमीरपुर की रहने वाली है।
अर्शिता वार्ड नंबर पांच हमीरपुर, अनवी शर्मा ज्यूनी रोड पंडोह की रहने वाली है। जबकि कनिका सोरड, डाकघर जोलसप्पड़ तहसील नादौन की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed