फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur residents follows Yoga

बच्चे, बूढ़े, युवाओं ने लगाए योगासन

Tue, 21 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur residents follows Yoga
योगाभ्यास करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला हमीरपुर में बच्चे, बूढे़ और जवान एक साथ योग के आसन लगाते दिखे। हर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और अन्य संस्थाएं योग के रंग में रंगे नजर आए। जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन बचत भवन में उपायुक्त मदन चौहान की अध्यक्षता में किया गया। यहां पर शिविर में बच्चों, बूढ़ों और नौजवानों ने योग के आसन सीखे। हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर और नादौन के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में योग करवाया गया। वहीं, जिला के स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

एम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में प्रधानाचार्य राजेश कौशल की अध्यक्षता में योग दिवस का आयोजन किया गया। अकादमिक डीन संजीव विंजौला, उपप्रधानाचार्य शशि बाला विशेष रूप से मौजूद रहीं। सेंट साईं पब्लिक स्कूल कोट में विधायक नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में बच्चों ने योग दिवस मनाया। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर और डीएवी स्कूल गुब्बर में भी विधायक नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया। रावमापा बाल हमीरपुर में कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. देशबंधु की अध्यक्षता में 400 छात्रों ने योगासन सीखे।
विज्ञापन

प्रोफेशनल अकादमी ऑफ कंप्यूटर एंड फाइनेंस कोर्सिज में प्रबंधक भानू पराशर की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। रावमापा डिडवीं टिक्कर में प्रधानाचार्य अशोक शर्मा एवं योग प्रशिक्षिका तमन्ना, अनु वर्मा, कविता चंबियाल की अध्यक्षता में योग क्रियाएं करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावमापा पटलांदर में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में योग क्रियाएं करवाईं। रावमापा अमरोह में प्रधानाचार्य नीना शर्मा की अध्यक्षता में योग क्रियाएं की गईं।

न्यू सेंट्रल मॉडल स्कूल राहजोल में प्रधानाचार्य प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में छात्रों को योग आसनों की जानकारी दी गई। टीआरडीएवी कांगू में शारीरिक शिक्षक संतोष और राजीव की अध्यक्षता में योग आसन करवाए गए।
रावमापा कक्कड़ में स्कूल प्रधानाचार्य रत्न चंद की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में प्रधानाचार्य सुमन लता की अध्यक्षता में योग क्रियाएं सिखाई गईं। भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में स्कूल प्रधानाचार्य आरती कटोच की अध्यक्षता में योग सिखाया गया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हमीरपुर में प्रधानाचार्य विकास दीक्षित की अध्यक्षता में योग क्रियाएं करवाईं। एसवीएन स्कूल इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी में सोसाइटी प्रधान एनके शर्मा के नेतृत्व में योग करवाया। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में योग प्रशिक्षक अमित कुमार की देखरेख में योग सिखाया गया। राउपा बनाल में स्कूल मुख्याध्यापक राजेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों को योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। वुड्स पार्क स्कूल बणी में छात्रों को योग की बारीकियां सिखाई गईं। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में शारीरिक अध्यापक रेणु शर्मा, सुनील कुमार एवं अनिल की देखरेख में छात्रों ने योग क्रियाएं कीं।

दीन दयाल उपाध्याय बीएड कॉलेज मैहरे में प्रबंधक ललित मोहन की अध्यक्षता में योग किया। होली हार्ट स्कूल में शिक्षक गांधी राम की अध्यक्षता में योग सिखाया। दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल भोटा में कंचन भारद्वाज की अध्यक्षता में योग किया।

रावमापा चंबोह में योग शिक्षक कंवर जगजीत सिंह की अध्यक्षता में योग किया। जौह स्कूल में आयुर्वेदिक डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में योग सिखाया। रावमापा झिरालड़ी में योग दिवस शारीरिक शिक्षक की अध्यक्षता में मनाया गया।

रावमापा बाहनवीं में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नरदेव सिंह की अध्यक्षता में छात्रों को योग सिखाया। नालंदा कॉलेज ऑफ एजूकेशन हमीरपुर में प्रशिक्षु अध्यापकों एवं स्टाफ ने प्रधानाचार्य सुरेश चंद ठाकुर की अध्यक्षता में योग सीखा।

शीतल मॉडल पब्लिक स्कूल धनेटा में स्कूल संस्थापक रमेश शीतल की अध्यक्षता में योग किया गया। रावमापा उखली में स्कूल मुख्याध्यापक लक्की शर्मा की अध्यक्षता योग किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू में योग शिक्षक कमलेश कुमार की अध्यक्षता मेें योग करवाया। रावमापा उटपुर में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया।

न्यू ब्राइट सन मॉडल हाई स्कूल मैहरे में योग प्रशिक्षक सीमा भारद्वाज, सरोज धीमान और सीमा बन्याल ने योग क्रियाएं सिखाईं। शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं में स्कूल पीटीआई रविंद्र कुमार और प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा ने ने बच्चों को योग करवाया।

रावमापा बड़सर में योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य गौरी शंकर ने योग क्रियाएं करवाईं। हाई स्कूल बल्याह में योग दिवस पर मुख्याध्यापक दलजीत सिंह ने बच्चों से आह्वान किया कि योग को अपनाएं।

ब्राइट सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे में योग दिवस पर स्कूल प्रबंधक आरके राणा ने योग क्रियाएं करवाईं। अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जौड़े अंब में योग प्रशिक्षण करवाया गया। रावमापा ब्याड़ में योग सिखाया गया। हिम हैरिटेज पब्लिक स्कूल सलौणी में प्रिंसिपल देश राज ने योग के महत्व की जानकारी दी।

 जय भारती कॉलेज ऑफ एजूकेशन लोहारी में निदेशक जेके चौहान की अध्यक्षता में योग क्रियाएं करवाई गईं। रावमापा दांदडू़ में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कमल किशोर के नेतृत्व में योगाभ्यास करवाया गया।

सिद्धार्थ कॉलेज नादौन में प्रधानाचार्य उमेश दत्त की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। रावमापा रंगस में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में छात्रों को योग का महत्व बताया गया। रावमापा झगड़ियाणी में योग दिवस पर प्रधानाचार्य बलवीर जंबाल की अध्यक्षता में योग क्रियाएं सिखाई गईं।

राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खग्गल में डॉ. सुनील की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावमापा कन्या हमीरपुर में प्रधानाचार्य नीना ठाकुर की अध्यक्षता में योग क्रियाएं सिखाई गईं।

बड़सर के बिझड़ी महारल, घोडीध्बीरी, धंगोट, अपर हडे़टा, नीलम पब्लिक स्कूल बिझड़ी और एनएम स्कूल बड़ा ग्रां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।


पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की नादौन इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनरल जोरावर सिंह कॉलेज धनेटा ने त्रिमूर्ति शिव मंदिर में विधायक विजय अग्निहोत्री की उपस्थित में योग दिवस मनाया।

सीसे स्कूल बाल नादौन, सीसे स्कूल कन्या नादौन, सीसे स्कूल सेरा, मिडल स्कूल चिल्लियां में योग दिवस की धूम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed