{"_id":"577662dc4f1c1b615679bc79","slug":"hamirpur-regional-occupied-by-vomit-diacentry-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी, दस्त के रोगियों से भरा क्षेत्रीय अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी, दस्त के रोगियों से भरा क्षेत्रीय अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
मरीजों से भरे बेड ।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उल्टी, दस्त के रोगियों की तादात में बढ़ोतरी हो रही है। सभी वार्डों में मरीजों के बिस्तर फुल हैं। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन को वार्डों के बाहर गैलरी में अतिरिक्त बिस्तर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में रोजाना उल्टी दस्त के दो से तीन सौ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बरसात में नलों में मटमैला पानी टपक रहा है। दूषित पानी पीने से लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में दो से तीन सौ मरीज उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोगियों से वार्डों के सभी बिस्तर भरे पड़े हैं। अस्पताल प्रबंधन को करीब एक दर्जन बिस्तर बाहर गैलरी में लगाए हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जिला के अन्य अस्पतालों में भी उल्टी दस्त के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नादौन अस्पताल में रोजाना सौ से डेढ़ सौ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं सुजानपुर में 50 से 60, टौणीदेवी में 30 से 40, गलोड़ में 80 से एक सौ, बड़सर में 60 से 70 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि बरसात के मौसम के चलते उल्टी, दस्त के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का अस्पताल प्रबंधन प्रयास कर रहा है।