फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur marriage fraud 1.35 lakh engagement wedding scam

हिमाचल: बेटे की सगाई और शादी का झांसा देकर ठगी, लड़की की मां के पेड़ से गिरने की कहानी सुनाकर भी लिए पैसे

Sun, 13 Sep 2026 05:07 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 13 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने आरोप लगाया है कि बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर एक व्यक्ति ने उनसे कुल 1.35 लाख रुपये लिए। पहले रिश्ता तय करवाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद सगाई के कपड़ों और लड़की की मां के पेड़ से गिरने के बाद इलाज के नाम पर रकम ली गई। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
hamirpur marriage fraud 1.35 lakh engagement wedding scam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर एक व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ता तय करवाने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद सगाई के कपड़े खरीदने और लड़की की मां के पेड़ से गिरकर घायल होने की बात कहकर इलाज के लिए भी पैसे लिए गए। रकम लेने के बावजूद न तो शादी की बातचीत आगे बढ़ी और न ही पैसे लौटाए गए। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बताया कि वह विवाह-शादियों में रसोइये का काम करते हैं। उनके साथ कांगड़ा जिले का एक व्यक्ति भी कई वर्षों से काम करता है। इसी जान-पहचान के चलते प्रेम चंद ने उससे अपने छोटे बेटे की शादी करवाने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने एक लड़की से रिश्ता करवाने का भरोसा दिया और बातचीत आगे बढ़ाने के लिए पैसे भेजने को कहा।
विज्ञापन


पहले रिश्ता तय करवाने के नाम पर भेजे 20 हजार
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के कहने पर उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये भेजे। इसके बाद लड़की के परिवार को सगाई के लिए कपड़े खरीदने के नाम पर भी 20 हजार रुपये दिए गए। परिवार को उम्मीद थी कि अब बेटे का रिश्ता तय हो जाएगा और शादी की तैयारियां शुरू हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के परिवार के आने का किया इंतजार
प्रेम चंद के अनुसार, 29 जनवरी 2024 को आरोपी ने फोन कर बताया कि वह लड़की के परिवार को लेकर उनके घर आ रहा है। परिवार ने उनके आने का इंतजार किया, लेकिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद कथित तौर पर बताया गया कि लड़की की मां पेड़ से गिर गई है और उसे इलाज के लिए जालंधर अस्पताल ले जाना है।

इलाज के नाम पर भी अलग-अलग तारीखों में लिए पैसे
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लड़की की मां के इलाज के नाम पर भी उनसे अलग-अलग तारीखों में रकम ली गई। इस तरह कुल 1.35 लाख रुपये लिए गए। पैसे देने के बावजूद शादी की बात आगे नहीं बढ़ी। जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे लौटाया नहीं गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, पैसों के लेनदेन और रिश्ता करवाने के दावे की जांच कर रही है। मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद ही ठगी की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने क्या कहा?
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed