{"_id":"68a0db1011d8c19a450af900","slug":"hamirpur-depot-runs-five-special-buses-on-chandigarh-route-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164016-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर डिपो ने चंडीगढ़ रूट पर चलाईं पांच विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर डिपो ने चंडीगढ़ रूट पर चलाईं पांच विशेष बसें
Sun, 17 Aug 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बस अड्डा में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो ने चंडीगढ़ के लिए पांच विशेष बसें चलाई हैं। मांग के आधार पर बसों की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली के लिए भी विशेष बसें चलाने की तैयारी है।
विशेष बसें चलने से यात्रियों का सफर सुगम हो गया है। हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए रोजाना सात बसें चलती हैं। इनमें चार साधारण और तीन एसी बसें हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और रविवार के अवकाश के कारण काफी संख्या में लोग घर पहुंच रहे हैं। यात्रियों की भारी संख्या के कारण हमीरपुर डिपो ने चंडीगढ़ के लिए विशेष बसों की सुविधा दी है।
इसके चलते हमीरपुर बस अड्डा में भी यात्रियों की भीड़ है। यात्री गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। निगम प्रबंधन का तर्क है कि यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ रूट की बसें फुल चल रही हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग पर चंडीगढ़ रूट पर विशेष बसों की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली रूट पर भी विशेष बसें लगाई जानी हैं। यदि मांग बढ़ेगी तो चंडीगढ़ रूट पर और बसें चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन यात्रियों को बेहतर बस सेवाएं देने के लिए प्रयासरत्त है।