फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur demands 8000, given only 1200 solar street lights

डिमांड साढ़े आठ हजार की, मिली सिर्फ 1200 लाइटें

Tue, 23 Feb 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur demands 8000, given only 1200 solar street lights

जिला को डिमांड के अनुसार बहुत कम सोलर स्ट्रीट लाइटें मिल पाई हैं। हिम ऊर्जा विभाग हमीरपुर ने साढ़े आठ हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें मुहैया करवाने की डिमांड भेजी थी। जिला को महज 1200 सोलर स्ट्रीट लाइटें मिली हैं।

विज्ञापन


कम लाइटें मिलने से कई पंचायतों के लोगों को स्ट्रीट लाइटों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। विभाग की मानें तो इस बार प्रदेश के लिए भी ऊर्जा मंत्रालय से डिमांड के हिसाब से कम लाइटें मिली हैं।
विज्ञापन


करीब साठ हजार की डिमांड भेजी गई थी जबकि प्रदेश के लिए 10 हजार लाइटें सेंक्शन हुई हैं। इसमें से जिला स्तर पर लाइटों का आवंटन किया गया है। कम सोलर स्ट्रीट लाइटें मिलने से अधिकतर पंचायतों के बाशिंदे सोलर स्ट्रीट लाइट की सुविधा से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लाइटें सब्सिडी पर प्रदान की जाती हैं जिसके चलते पंचायतों से इनकी अधिक डिमांड रहती है। हालांकि, प्रथम चरण में राज्य के लिए 10 हजार लाइटें मिली हैं। द्वितीय चरण में ज्यादा सोलर लाइटें मिलने की उम्मीद है।


जिला से करीब साढे़ आठ हजार सोलर लाइटों की डिमांड भेजी गई थी। जिला के लिए 1200 सोलर स्ट्रीट लाइटें मिली हैं। पंचायतों की डिमांड पर लाइटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

- सोहन सिंह, जेई, हिम ऊर्जा हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed