{"_id":"6ad3d0920340ee4b6401a619","slug":"hamirpur-college-excels-driven-by-smart-classrooms-and-digital-learning-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-212438-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट कक्षाओं और डिजिटल पढ़ाई से अव्वल बना हमीरपुर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट कक्षाओं और डिजिटल पढ़ाई से अव्वल बना हमीरपुर कॉलेज
Sun, 18 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय का गेट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल पढ़ाई और आधुनिक सुविधाओं के दम पर राजकीय उत्कृष्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक महाविद्यालय हमीरपुर ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
उच्च शिक्षा निदेशालय की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की आंतरिक रैंकिंग में महाविद्यालय टियर-एक श्रेणी में अव्वल रहा। महाविद्यालय ने निर्धारित 1020 अंकों के मुकाबले 1034.5 अंक प्राप्त किए।
महाविद्यालय में पारंपरिक शिक्षण के साथ ऑनलाइन और संवादात्मक माध्यमों से पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम में बदला गया है। हाल ही में तीन नए वर्चुअल क्लासरूम भी स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में महाविद्यालय में विभिन्न संकायों के 25 पाठ्यक्रम संचालित हैं, जिनमें करीब चार हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में आठ विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की, जबकि सात विद्यार्थियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया।
विज्ञापन
अकादमिक उपलब्धियों के साथ खेल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में भी महाविद्यालय ने अपनी पहचान बनाई है। आगामी समय में यहां कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (सीबीटी) भी संचालित होंगी। इसके लिए परिसर में निर्माणाधीन सीबीटी लैब का कार्य पूरा हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षाएं देने में सुविधा मिलेगी।