फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur bathed in the colours of the Tricolour; slogans of "Long live the Indian Army" and "Victory to Mother India" echoed through the air.

Hamirpur (Himachal) News: तिरंगे के रंग में रंगा हमीरपुर, भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के गूंजे नारे

Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur bathed in the colours of the Tricolour; slogans of "Long live the Indian Army" and "Victory to Mother India" echoed through the air.
हमीरपुर के मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य भाजपा नेता विद्या
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोटा चौक से शुरू हुई यात्रा गांधी चौक तक पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से शहर गूंज उठा। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजिंद्र सिंह राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, डॉ. अनिल धीमान सहित पार्टी के जिला व मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है और भारत की सांस्कृतिक विविधता में निहित एकता की याद दिलाता है। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन से प्रभावित परिवारों को नमन करते हुए कहा कि लाखों लोग बेघर हुए और अनेक लोगों ने अपने प्राण गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी कैप्टन विक्रम बत्रा को भी श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम और तिरंगे पर राजनीति करनी है, लेकिन पाकिस्तान के कसीदे पढ़ने हैं।
उन्होंने कहा कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के माध्यम से विदेशी फंड पर निगरानी रखी जा सकेगी और इससे देश की सुरक्षा मजबूत होगी, लेकिन विपक्ष इसका भी विरोध कर रहा है।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों और महिलाओं के प्रति अशोभनीय भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा उनके संस्कारों पर सवाल खड़े करती है। पहले भारत की महिला राष्ट्रपति और अब विदेशी महिला राष्ट्रपति पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणी उनके राजनीतिक संस्कारों को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed