फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Half a dozen places selected for electronic charging station in Barsar

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन के लिए आधा दर्जन स्थान चयनित

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में उपमंडल बड़सर में आधा दर्जन स्थानों का चयन किया गया है। इन चयनित स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उपमंडलाधिकारी बड़सर शशिपाल शर्मा ने खुरपड़ी चौक, कोटला, समोह व डूगाड़ इत्यादि जगहों पर यह इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारी कार्यालय क्षेत्र में बने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। अगर शीघ्र ही इन विभागों की एनओसी उपमंडल अधिकारी कार्यालय में पहुंचती है तो वहां कार्यालय से जिलाधीश कार्यालय हमीरपुर को प्रेषित की जाएगी। इसके इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। और बजट उपलब्ध होते ही उपमंडल बड़सर में विभिन्न जगहों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए प्रशासन को तय समय सीमा के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोगों ने इलेक्ट्रिक सिस्टम से चलने वाले वाहन लिए हैं लेकिन इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम उपलब्ध न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब लोगों को जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम मिलेंगे तो लोग दिख खोलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदेंगे। इससे आने वाले समय में वायु प्रदूषण भी कम होगा और लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए उपमंडल में आधा दर्जन स्थानों का चयन किया गया है। - शशिपाल शर्मा, उपमंडलाधिकारी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed