फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hailstorm, rain shower cracks car window glass at Hamirpur

ओलावृष्टि से गाड़ियों की शीशे, पानी की टंकियों की ढक्कन टूटे

Fri, 20 May 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm, rain shower cracks car window glass at Hamirpur
शीशे टूटने से कार मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था जो बारिश के बाद सीधे 30 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को दोपहर बार आसमान से राहत की फुहारों के साथ आफत भी बरसी। दोपहर चार बजे के बाद शुरू हुई बारिश के साथ एकाएक ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलों का काफी बड़ा आकार देखकर हर कोई हैरान था।

विज्ञापन


सड़क और बाजार में घूम रहे लोगों ने खुद को बचाने के लिए साथ लगती दुकानों में पनाह ली। हालांकि भारी ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। पतझड़ के मौसम की तरह पेड़ों से पत्तों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से पार्किंग और सड़क किनारे खड़ी करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियों की शीशे टूट गए। शीशे टूटने से कार मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बीते दो दिनों से आसमान से बरस रही आग से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था जो बारिश के बाद सीधे 30 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तापमान में आई भारी गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों सुनील कुमार, पवन शर्मा, अरुण ठाकुर, रोहित शर्मा और रिंकू ने बताया कि ओलों का आकार काफी बड़ा था। अगर लोग भाग कर दुकानों में पनाह नहीं लेते तो घायल हो सकते थे।

ओलावृष्टि से मकान की छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन भी टूट गए। खराब मौसम के बीच बिजली भी गुल हो गई। बिजली की आंख मिचौनी से लोगों को काफी परेशानी हुई।


बागवान अमी चंद, बीएस ठाकुर, प्रदीप सिंह और प्रताप चंद ने बताया कि ओलावृष्टि से आम और लीच की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। पत्तों के साथ आम और लीची भी जमीन पर आ गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed