फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gynecologist joins hospital after coming back from deputation

वापिस लौटे डेपुटेशन पर गए गायनी विशेषज्ञ

Wed, 13 Jul 2016 11:53 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gynecologist joins hospital after coming back from deputation
डेपुटेशन पर नाहन भेजे गए गायनी विशेषज्ञ ने दोबारा वापस आकर क्षेत्रीय अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है। - फोटो : demo pics

क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जी हां! डेपुटेशन पर नाहन भेजे गए गायनी विशेषज्ञ ने दोबारा वापस आकर क्षेत्रीय अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में अस्पताल में अब दो गायनी विशेषज्ञ हो गए हैं।

विज्ञापन


एक गायनी ओपीडी और दूसरा ओटी या लेबर रूम में सेवाएं देगा। करीब दो माह पहले क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी विशेषज्ञ को डेपुटेशन पर नाहन भेज दिया। दो माह तक गायनी वार्ड महज एक विशेषज्ञ के हवाले रहा। एक गायनी विशेषज्ञ को ओटी और ओपीडी देखना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


इससे गर्भवती महिलाओं को भी उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि, क्षेत्रीय अस्पताल में मंडी और बिलासपुर जिला की कई गर्भवती महिलाएं भी उपचार को पहुंचती हैं, लेकिन महिलाओं को समय पर उपचार न मिलने से उन्हें मायूस होकर बिना उपचार ही लौटना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेपुटेशन पर नाहन भेजे गए गायनी विशेषज्ञ लौट आए हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक गायनी विशेषज्ञ ओपीडी तो दूसरा ओटी या लेबर रूम में सेवाएं देगा।

एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि डेपुटेशन पर गए गायनी विशेषज्ञ लौट आए हैं। गायनी में अब दो विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed