फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gurpalah School players won the overall trophy

Hamirpur (Himachal) News: गुरपलाह स्कूल के खिलाड़ियों ने जीती ओवरआल ट्राॅफी

Wed, 06 Nov 2024 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gurpalah School players won the overall trophy
राजकीय उच्च विद्यालय गुरपलाह में  खिलाड़ी छात्रों को सम्मानित करते हुए।स्रोत संस्थान
विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापिका कृष्णा पुरी ने 10 स्पोर्ट्स किट से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। जिला के हरोली खंड के राजकीय उच्च विद्यालय गुरपलाह के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तीन ट्रॉफियों पर कब्जा करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की है। मंगलवार को ट्रॉफियां लेकर विद्यालय पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का मुख्याध्यापक रंजीत सिंह की अगुवाई में स्कूल प्रशासन ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इन खिलाड़ियों को विद्यालय की सेवानिवृत्त अध्यापिका कृष्णा पुरी ने 10 स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यापिका कृष्णा पुरी ने इन खिलाड़ियों को आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अध्यापक रंजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक यादविंद्र सिंह लबेरिया व कुश्ती कोच दविंद्र कुमार को बधाई दी। कहा कि इन विजेता खिलाड़ियों ने जिला की खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। अन्य खिलाड़ियों को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रशिक्षक दविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अंडर-14 महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भी गुरपलाह स्कूल के खिलाड़ियों ने सात गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन कांस्य पदक जीत कर कुश्ती की ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना परचम लहराया। पुरुष वर्ग की अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता में भी गुरपलाह स्कूल ओवरऑल ट्रॉफी हासिल करने के साथ साथ पुरुष वर्ग की अंडर -14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed