{"_id":"65fc168efca9c326a4056a19","slug":"gst-should-be-reduced-on-police-canteen-items-pensioners-raised-demand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124142-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलिस कैंटीन के सामान पर जीएसटी हो कम, पेंशनरों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलिस कैंटीन के सामान पर जीएसटी हो कम, पेंशनरों ने उठाई मांग
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का नहीं हो रहा भुगतान
एरियर का एक मुश्त भुगतान करने और अन्य मांगों को अभी तक पूरा न करने पर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक वीरवार को पुलिस लाइन हमीरपुर मेें आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित पड़े है। उनका तुरंत भुगतान किया जाए।
इस दौरान प्रेस सचिव रमेश कुमार जरियाल ने कहा कि कर्मचारी पहली जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग बैठक में उठाई है। पेंशनरों ने कहा कि डीए का भुगतान एक जुलाई 2022 के बाद से लंबित पड़ा है। सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने उनकी मांगों को अभी तक पूरा न करने पर विरोध जताया और जल्द इन मांंगों को पूरा करने की मांग फिर दोहराई गई है। बैठक में पुलिस कैंटीन के सामान पर जीएसटी को कम करने की मांग भी पेंशनरों ने रखी है।