{"_id":"220cf15e63a775e129bb3302627feb76","slug":"gsss-hamirpur-is-smart-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर बाल स्कूल बना स्मार्ट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर बाल स्कूल बना स्मार्ट स्कूल
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल हमीरपुर अब स्मार्ट स्कूल बन गया है। बाल स्कूल स्मार्ट स्कूल की सभी सुविधाओं से लैस है। प्रदेश भर से पांच स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। जिनमें से एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर है।
विज्ञापन
स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली लैब तैयार की गई है। जिसमें 40 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। नवमी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को लैब की सुविधा मिलेगी। संबंधित कंपनी ने अपना कार्य पूरा कर दिया है। स्कूल प्रबंधन की मानें तो कंपनी के कर्मचारियों ने स्कूल में लैब स्थापित कर दी है। लैब में 40 कंप्यूटर लगाए गए हैं। एक साथ 80 छात्र लैब में पढ़ाई कर सकेंगे। स्मार्ट स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई के साथ ही देश के बेहतर अध्यापकों से शिक्षा ग्रहण करने का सुअवसर छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
नवमी से लेकर बारहवीं तक के सभी छात्रों कीे अपनी मेल आईडी बनाई जाएगी। छात्र देश के किसी भी बेहतर अध्यापक का लेक्चर अपनी कक्षा में सुन सकेंगे। इसके लिए छात्रों को करीब एक सप्ताह पहले अपनी या स्कूल की आईडी से संबंधित अध्यापक की मेल आईडी पर लेक्चर के लिए रिकवेस्ट भेजनी होगी। एक सप्ताह के भीतर उस अध्यापक का लेक्चर छात्रों के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्कूल के अध्यापक भी अपनी समस्या का हल देश के बेहतर अध्यापकों से निकलवा सकेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। दिसंबर के अंत या जनवरी के शुरू में छात्रों को स्मार्ट स्कूल की सुविधा मिलना शुरू होगी। आगामी सत्र से स्कूल में नवमी से बारहवीं तक के छात्रों को स्मार्ट स्कूल की संपूर्ण सुविधाएं नियमित हो जाएंगी। प्रदेश भर में पांच स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है।
स्कूल में आधुनिक तकनीक से लैब का निर्माण किया गया है। जिसमें 40 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। एक समय में 80 छात्र लैब में पढ़ाई कर सकेंगे। आगामी सत्र से छात्रों को स्मार्ट स्कूल की संपूर्ण सुविधा मिलेगी।
-राजेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य बाल स्कूल हमीरपुर।