फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   green tree

सीएचसी बिझड़ी के निर्माण की जद में आ रहे हरे पेड़

Sun, 25 Oct 2020 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। सामुदायिक अस्पताल बिझड़ी के नए भवन के लिए क्षेत्र के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नए भवन के निर्माण के लिए अब कहीं और भूमि तलाशी जाएगी। क्योंकि जहां पर पहले भूमि तलाश की गई थी, वह जगह अस्पताल के पुराने भवन के साथ ही है और यहां भवन निर्माण की जद में करीब तीन दर्जन हरे पेड़ आ रहे हैं। वन विभाग ने इन पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं दी है। इसी वजह से अब स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग ने किसी अन्य स्थान पर भूमि तलाशी है। जहां पर कम से कम पेड़ काटने पड़ें। बता दें कि नौ माह पूर्व सामुदायिक अस्पताल के पुराने भवन के साथ ही नए भवन को बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी गईं। जिसका स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग की टीम ने खाका भी तैयार किया। उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को पेश कर दी लेकिन जो भूमि चिन्हित की गई, वहां पर करीब 35 हरे पेड़ हैं। जिनको काटना पड़ना है। उन पेड़ों को काटे जाने की अनुमति वन विभाग से प्राप्त नहीं हुई। इसी के चलते अब नई जगह पर इसके लिए भूमि तलाश शुरू हो गई है। खुरपड़ी चौक, केलवाड़ चौक, मंडी चौक पर इसके लिए भूमि तलाश की जा रही है। बीएमओ बड़सर नरेश कुमार का कहना है कि सामुदायिक अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए नई जगह की तलाश की जा रही है। जहां पर कम से कम पेड़ काटने पड़ें। कोई अपनी स्वेच्छा से भूमि दान करना चाहता हो तो वहां पर इसका प्रारूप तैयार कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed