फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Great start of Mewa Utsav with flag ceremony and procession

Hamirpur (Himachal) News: झंडा रस्म और शोभायात्रा के साथ मेवा उत्सव का शानदार आगाज

Thu, 25 Apr 2024 02:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Great start of Mewa Utsav with flag ceremony and procession
जाहू में मेवा उत्सव के शुभारंभ पर पूजन करते मुख्याति​थि एवं अन्य
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की जाहू पंचायत में बुधवार को सात दिवसीय मेवा उत्सव का आगाज झंडा रस्म और शोभायात्रा से किया गया। जाहू पंचायत घर से लेकर मेला ग्राउंड तक निकाली शोभायात्रा में स्थानीय पंचायत के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने मेला ग्राउंड में रिबन काटा और झंडा रस्म अदा कर विधिवत भूमि पूजन के बाद उत्सव को शुरू किया। इसके बाद मेवा उत्सव में लगी प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीसरी बार आयोजित हो रहे मेवा उत्सव से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी का संगम स्थल होने का कारण लोगों के लिए मेवा उत्सव आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सात दिन तक चलने में उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान को दर्शाते हैं। इसी को लेकर पंचायत की ओर से मेवा उत्सव शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मेवा उत्सव में होने वाले रात्रि संध्याओं को भी जरूर आनंद लें। मेला मैदान की दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं और पहले दिन ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। इस दौरान पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा काकू, पंचायत उपप्रधान चमन लाल, पंचायत प्रतिनिधि जगदीश चंद, जोगिंद्र सिंह, नवल किशोर, ऊषा शर्मा, राजकुमारी, सिमरो देवी, कर्मी देवी, सुदेश वर्मा, डॉ. कश्मीर खान, डॉ. गौरी सागर, राजन कपिल, प्यार, चंद, डॉ. दीप चंद, दुर्गा दास व व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed