फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Great performance on the songs Punjabi Gidda, Jai Ho-Jai Ho Shankara

Hamirpur (Himachal) News: पंजाबी गिद्दा, जय हो-जय हो शंकरा गाने पर दी शानदार प्रस्तुति

Sun, 29 Oct 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Great performance on the songs Punjabi Gidda, Jai Ho-Jai Ho Shankara
पहचान संस्था के विशेष बच्चे वार्षिक समारोह में पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत करते हुए।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। पहचान संस्था का वार्षिक समारोह शनिवार को बचत भवन हमीरपुर में आयोजित किया गया। समारोह में हमीरपुर केे विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विशेष बच्चों की ओर से तैयार किए गए दीयों और दीपावली के लिए अन्य साजोसज्जा के सामान की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया और लोगों से विशेष बच्चों की ओर से तैयार किए सामान को खरीदने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन बच्चों के स्कूल के लिए वह भूमि और भवन जल्द ही सरकार से मुहैया करवाएंगे। इस कार्यकाल में इन बच्चों के लिए विशेष स्कूल का निर्माण करवाएंगे। स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने विशेष बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी एवं बच्चों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में विशेष बच्चों ने पंजाबी गिद्दा, जय हो, जय हो शंकरा, बेटी बचाओ, एनमिल डांस सहित ऊर्जा से भरपूर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में समाजसेवी अखिल शर्मा एवं उनकी पत्नी ने पहचान संस्था को 25 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर अक्षित शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed