फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Grand ghat to be built on the Beas in Nadaun at a cost of 250 crore, modeled after the Ganga ghats: Sukhu

गंगा घाट की तर्ज पर नादौन में ब्यास पर 250 करोड़ से बनेगा भव्य घाट : सुक्खू

Sun, 30 Aug 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Grand ghat to be built on the Beas in Nadaun at a cost of 250 crore, modeled after the Ganga ghats: Sukhu
नादौन में  निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम खरीड़ी का निरीक्षण करते सीएम सुक्खू। विभाग।
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी के किनारे नादौन पुल के पास गंगा घाट की तर्ज पर करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से नया घाट विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बस स्टैंड नादौन का भी स्तरोन्नयन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के नए भवन की आधारशिला रखने के बाद यह जानकारी दी। नए स्कूल भवन का निर्माण 17.52 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

भवन में छह कक्षाएं, सात प्रयोगशालाएं, दो स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य कार्यालय, बिजली कक्ष, एनएसएस कक्ष, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, नियंत्रण कक्ष, संगीत, नृत्य और कला कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान स्कूल भवन काफी पुराना हो चुका है और नए परिसर का निर्माण इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती योग्यता और मेरिट के आधार पर की जा रही है। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 30 सितंबर तक अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमीरपुर में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी काम चल रहा है। इसके लिए करीब 74 बीघा भूमि चिह्नित कर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश इस परियोजना के लिए देश के पांच शॉर्टलिस्ट किए गए राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में एलाइड एंड हेल्थ केयर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रयास भी जारी हैं। इसके बाद उन्होंने नादौन और सेरा में जनसमस्याएं भी सुनीं।


इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
शिलान्यास के बाद छह बजे के करीब सीएम सुक्खू ने खरीड़ी मैदान में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नादौन में एक अत्याधुनिक खेल परिसर भी विकसित किया जा रहा है, जहां लगभग 14 इनडोर खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार खेल पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य कर रही है।



यह रहे मौजूद
इस माैके पर विधायक संजय रतन, हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया, कैप्टन पृथ्वी चंद, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नादौन में  निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम खरीड़ी का निरीक्षण करते सीएम सुक्खू। विभाग।

नादौन में  निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम खरीड़ी का निरीक्षण करते सीएम सुक्खू। विभाग।

नादौन में  निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम खरीड़ी का निरीक्षण करते सीएम सुक्खू। विभाग।

नादौन में  निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम खरीड़ी का निरीक्षण करते सीएम सुक्खू। विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed