{"_id":"607d808a8ebc3ed1e76706c2","slug":"grameen-bank-employees-roared-against-the-government-hamirpur-hp-news-sml367899947","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के विरुद्ध गरजे ग्रामीण बैंक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के विरुद्ध गरजे ग्रामीण बैंक कर्मचारी
विज्ञापन
मांगों को लेकर वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजते ग्रामीण बैंक के कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैंक कर्मियों ने मांगों का ज्ञापन बैंक अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को भेजा है।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्ज आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने बैंकिंग उद्योग में लागू 11वें वेतन समझौते को क्षेत्रीय ग्रामीण बैकों में तोड़-मरोड़ कर लागू करने के आदेश एक अप्रैल को जारी किए हैं।
इसके अलावा 41 महीने का एरियर का भुगतान भी लंबित है। इससे देशभर के समस्त ग्रामीण बैंक कर्मियों में भारी आक्रोश है। बैंक कर्मियों ने पूरा दिन काम करने वाले अंशकालीन सफाई कर्मियों को कार्यालय परिचर के पद पर नियमित करने, कंप्यूटर वेतनवृद्धि लागू करने, अनुकंपा नियुक्तियां विगत प्रभाव से लागू करने, पेंशन स्कीम उच्चतम न्यायालय के निर्णयानुसार अन्य बैंक के मापदंड पर लागू करने की मांग की है। उनकी मांगों को जल्द निपटारा नं किया तो 17 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।