फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Grading of local artists will be done in the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले में लोकल कलाकारों की होगी ग्रेडिंग

Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग जिला हमीरपुर में भी लोक कलाकारों की ग्रेडिंग करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि ग्रेडिंग की प्रक्रिया 28 और 29 मार्च को सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में पूर्ण की जाएगी। इसमें गायन, वादन और नृत्य आदि कलाओं में पारंगत लोक कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया और श्रेणीकरण का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को उचित मंच प्रदान करना है तथा ग्रेडिंग के माध्यम से पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय मेलों में प्राइम टाइम में सात बार, राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रस्तुति देने वाले, इंडियन आइडियल और सारेगामा इत्यादि के विजेता या उपविजेता को उच्च श्रेणी ए-प्लस में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल यूथ फेस्टिवल के विजेता या उपविजेता और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में तीन बार भाग लेने वालों लोक कलाकारों को ए-श्रेणी में रखा जाएगा। जिन कलाकारों को किसी भी सरकारी संस्था या विभाग जैसे आकाशवाणी, लोक संपर्क विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया में श्रेणीबद्ध किया गया है, उन्हें इस प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें मेला समिति से सहभागिता प्रमाण पत्र या श्रेणी प्रमाण पत्र की छायाप्रति जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी। जिला के जिन कलाकारों ने विभाग में पंजीकरण करवा लिया है, उनकी ग्रेडिंग 28 मार्च को होगी तथा जिन्होंने पंजीकरण नहीं करवाया है, उनकी ग्रेडिंग 29 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed