{"_id":"5f6254d78ebc3edc3b0c763d","slug":"govt-scheme-should-be-benifited-hamirpur-hp-news-sml345319242","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पात्र महिलाओं-बच्चों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पात्र महिलाओं-बच्चों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सभी पात्र महिलाओं और बच्चों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की टौणी देवी में खंडस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ये निर्देश दिए। डॉ. चिरंजी लाल ने कहा कि बाल विकास परियोजना टौणी देवी के तहत 242 आंगनबाड़ी केंद्रों और 6 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुकी 11 से 14 वर्ष तक की किशोरियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस वित्त वर्ष में अभी तक 3 हजार 416 बच्चों, एक हजार माताओं और स्कूल छोड़ चुकी एक किशोरी को पूरक पोषाहार प्रदान किया गया है। अगर किसी नजदीकी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम है और वहां कमरे उपलब्ध हैं तो किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को ऐसे स्कूलों में शिफ्ट किया जा सकता है। विभागीय अधिकारी शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें। बेटी है अनमोल योजना के तहत टौणी देवी खंड में पिछले वित्त वर्ष में बीपीएल परिवारों की 532 बेटियों को कुल 10.87 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना में 101 माताओं एवं 142 बच्चों को 4.12 लाख रुपये की राशि दी गई है। महिला स्वरोजगार योजना में 6 महिलाओं को तीस हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने कहा कि इन योजनाओं में सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कुल 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीडीपीओ कल्याण चंद ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।