फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   govt buses in bad condition

निगम की एक बस रास्ते में खराब, दूसरी पंचर, तीसरी में भेजे यात्री

Fri, 20 Dec 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की हमीरपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही हांफ गई। जिसके बाद यह बस स्टैंड पक्का भरो से वापस एचआरटीसी वर्कशॉप पहुंच गई। इस दौरान निगम प्रबंधन ने दूसरी बस में सवारियों को बिठाया। लेकिन, इस बस का भी बस स्टैंड पर टायर पंचर हो गया। जिसके चलते सवारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान जैसे-तैसे हंगामे को शांत करवाते हुए कुछ देर बाद निगम प्रबंधन ने तीसरी बस को बस स्टैंड पर बुलाया और यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन की यह बस रोजाना सुबह 4:45 बजे कक्कड़ से हमीरपुर, रंगस, दंगड़ी, धनेटा, बंगाणा और ऊना बस स्टैंड आदि स्टेशनों से होते हुए चंडीगढ़ दोपहर 12 बजे पहुंचती है। हमीरपुर बस स्टैंड से चलने का समय सुबह 6:40 बजे है। शुक्रवार को सुबह सवेरे सर्दी के मौसम में बस के खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। चंडीगढ़ के अलावा अधिकतर सवारियां ऊना की भी इस बस में होती हैं। एचआरटीसी बसों के आए दिन जगह-जगह ब्रेक डाउन होने से निगम के मेकेनिकों और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों में सुनील कुमार, विमला देवी, अशोक ठाकुर, विवेक पठानिया और राहुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना यह बस पक्का भरो में खराब हो गई। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर के अड्डा इंचार्ज ब्रह्मदास ने बताया कि बस का कंट्रोलर खराब होने से यात्रियों को आंशिक परेशानी हुई। लेकिन, निगम प्रबंधन ने शीघ्र दूसरी बस में यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed