फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Governor visited Technical University

राज्यपाल ने किया तकनीकी विश्वविद्यालय का दौरा

Sat, 04 Dec 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Governor visited Technical University
तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण करते राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से विश्वविद्यालय परिसर में जारी कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, अधिकारियों और शिक्षकों ने राज्यपाल को गतिविधियों तथा उपलब्धियों से अवगत करवाया। आर्लेकर ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक वेब स्टूडियो में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इस अत्याधुनिक सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं फेकल्टी की सराहना की। इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. आकृति शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी इकाई उपाध्यक्ष महेश कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed