Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should take an early decision on pensioners' demands: Jeevan

पेंशनरों की मांगों पर जल्द फैसला ले सरकार : जीवन

Wed, 11 Nov 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। प्रदेश पदोन्नत अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उपनिदेशक जीवन शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पेंशनर्स की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने 19 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले मुख्यमंत्री से पेंशनर्स के साथ वार्ता करने की भी अपील की है। जीवन शर्मा ने कहा कि जनवरी 2021 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और अधिकारियों, विशेषकर प्रथम से तृतीय श्रेणी के पेंशनर्स की 80 प्रतिशत ग्रेच्युटी, संशोधित अवकाश नकदीकरण और वेतन एरियर का भुगतान जल्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

लंबे समय से बकाया देनदारियों का भुगतान नहीं होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी सरकार को पेंशनर्स की बकाया राशि का भुगतान 15 दिसंबर और अगले वर्ष 28 फरवरी से पहले दो किस्तों में करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सरकार को बुजुर्ग पेंशनर्स को आंदोलन के लिए मजबूर करने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। जीवन शर्मा ने प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों से भी आग्रह किया कि वे सरकार के समक्ष पेंशनर्स का पक्ष रखें। साथ ही संघर्षरत कर्मचारियों से वार्ता करवाकर उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए जल्द आदेश जारी करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed