फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should stop harassing victims: Rana

पीड़ित लोगों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार : राणा

Wed, 31 Jul 2024 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, मंत्री और सरकार मूकदर्शक न बनें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पिछले 2 साल से टौणीदेवी का व्यापार नेशनल हाईवे निर्माण की वजह से ठप पड़ा है। स्थानीय व्यापारियों सहित यहां की जनता लगातार असुविधा झेल रही है लेकिन राज्य सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। परेशान लोग अगर अपना विरोध जता रहे हैं तो उल्टा सरकार उन्हें ही प्रताड़ित करने में लगी है। जबकि, निर्माण कार्य को पूरा करने की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।


सुजानपुर से जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी ध्यान आकर्षण के दौरान यह मामला उठाया था और तब लोक निर्माण मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि इस कार्य को जल्द ही पूरा कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। इस दिशा में कोई कदम न उठाया जाना बहुत खेदजनक है। सड़क उखाड़ देने से पानी के पाइप तक उखड़ गए हैं। इससे लोगों को बहुत दिक्कत आ रही है। पहले सड़क निर्माण के नाम पर कई स्थानीय दुकानदारों की दुकानें तोड़ दी गईं और अब लेवलिंग के नाम पर हो रही खोदाई से लोगों के घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडरा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed