फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should soon pay the outstanding amount of pension revision: Jaswal

पेंशन संशोधन की बकाया राशि का जल्द भुगतान करे सरकार : जसवाल

Fri, 08 Nov 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Government should soon pay the outstanding amount of pension revision: Jaswal
हिम आंचल पेंशनर संघ खंड नादौन की मासिक बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक वीरवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने सदस्यों को बैठक के एजेंडा से अवगत करवाते हुए चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में कहा गया कि पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार द्वारा शीघ्र कार्रवाई किए जाने के संबंध में संघ का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। इस दौरान मांगें पूरी करने के बारे में सीएम से चर्चा की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का प्रयास है कि बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त हो। जिला महासचिव शंभू राम जसवाल ने प्रदेश व जिला में चल रही गतिविधियों के बारे में सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराई। 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया राशि के भुगतान बारे वित्त विभाग में विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पुरुषोतम दास शर्मा, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, देसराज शर्मा, अमरनाथ शर्मा, देशबंधु शर्मा, वीएस पटियाल, ब्रह्मदास शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रहे। बैठक में पेंशनरों के व्यक्तिगत मुद्दों पर भी मंथन हुआ और पदाधिकारियों ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed