फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should regularize junior engineers in Electricity Board: Chauhan

बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित करे सरकार : चौहान

Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर के महासचिव इंजीनियर अनिल चौहान ने प्रदेश सरकार से कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने प्रेस बयान में प्रदेश सरकार से यह आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में कार्यरत सभी कनिष्ठ अभियंता जिनके दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें 30 सितंबर को नियमित किया जाए। सरकार की ओर से एक वर्ष में नियमित करने के नए आदेशों का पुन: अवलोकन करके पुराने सभी कनिष्ठ अभियंताओं को एकमुश्त छूट देकर 30 सितंबर को नियमित किया जाए। बिजली बोर्ड में मई 2022 में नियुक्त सभी कनिष्ठ अभियंता मई 2024 में दो वर्ष पूर्ण करके 30 सितंबर को नियमित होने थे लेकिन अभी तक नए आदेशों के चलते नियमितीकरण की कोई भी कार्रवाई आरंभ नहीं हो पाई है। इसके चलते सभी कनिष्ठ अभियंताओं को अतिरिक्त समय अनुबंध सेवा काल में लगाना पड़ेगा। इससे उनको वरिष्ठता और वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed