{"_id":"66a6470fc5725126f70b4fec","slug":"government-should-give-powers-of-withdrawal-and-distribution-to-superintendent-grade-one-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132406-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक ग्रेड वन को आहरण और वितरण की शक्तियां प्रदान करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षक ग्रेड वन को आहरण और वितरण की शक्तियां प्रदान करे सरकार : संघ
विज्ञापन
राजपत्रित प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ स्थापना दिवस पर उपस्थित संघ सदस्य।स्रोत: संघ
कहा, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में अधीक्षक ग्रेड वन के पद हों सृजित
12 सूत्रीय मांगपत्र सचिव शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा गया
राजपत्रित प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ ने हमीरपुर में मनाया स्थापना दिवस समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश शिक्षा विभाग अधीक्षक ग्रेड वन (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) अधिकारी संघ का प्रथम स्थापना दिवस समारोह रविवार को हमीरपुर में मनाया गया। इस दौरान अधीक्षक ग्रेड वन की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन ने की। बैठक में सभी जिलों से संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन, प्रदेश महासचिव कश्मीर ठाकुर, संयुक्त सचिव मिलाप चंद, अशोक गौतम एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि महाधिवेशन में 12 सूत्रीय मांगपत्र सचिव शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा गया और इसे शीघ्र लागू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को भेजे गए मांगपत्र में राजकीय महाविद्यालयों में तैनात अधीक्षक ग्रेड वन को आहरण एवं वितरण की शक्तियां प्रदान करने की मांग उठाई गई है ताकि कार्यालय के कार्य निष्पादन एवं वित्तीय प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। राजकीय महाविद्यालयों में अधीक्षक ग्रेड वन को आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां प्रदान करने से जहां कालेज प्राचार्यों के कंधों का बोझ कम होगा, वहीं विद्यार्थियों की गुणात्मक शिक्षा में भी उत्तरोत्तर सुधार होगा। मांगपत्र में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, पंजीयक एवं स्थापना अधिकारी के पद भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में एकमुश्त छूट देकर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देना, अधीक्षक ग्रेड वन के पद को अनुभाग अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) में परिवर्तित करना, अधीक्षक ग्रेड वन को एक जनवरी 2016 से पे मैट्रिक्स लेवल-17 में संशोधित वेतनमान देना, राजकीय महाविद्यालयों में तैनात अधीक्षक ग्रेड वन का कार्य प्रोफाइल बनाना, सभी 141 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड वन के पदों को पुन: बहाल करने, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में अधीक्षक ग्रेड वन के पद सृजित करने इत्यादि अनेक मांगों को लागू करने की प्रदेश सरकार से मांग की गई। प्रदेश के कर्मचारियों के लंबित 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई। स्थापना दिवस समारोह में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षक ग्रेड वन को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेंद्र कुमार और कश्मीर ठाकुर को प्रदेश अधिकारी संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संघ के महासचिव कश्मीर ठाकुर, सुरेश कुमार, सोमनाथ जगोता, रानू राम, शंभू राम जसवाल, होशियार सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।