फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should give honorarium to Lokmitra operators: Society

लोकमित्र संचालकों को सरकार दे मानदेय : सोसायटी

Tue, 14 Sep 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Government should give honorarium to Lokmitra operators: Society
लोकमित्र संचालक मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला सीएससी, सीवीएलई सोसायटी हमीरपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर से मिला और मांगपत्र सौंपा। इस दौरान इस वर्ग ने इनके लिए सही नीति, नियमों और उचित सेवा शुल्क निर्धारित करने की मांग की है। लोकमित्र संचालकों ने कहा कि जब कोई एक लोकमित्र केंद्र की शुरुआत करता है, उसके लिए कम से कम एक लैपटॉप, फोटोस्टेट मशीन, कलर प्रिंटर, फर्नीचर, स्टेशनरी इत्यादि की आवश्यकता करनी होती है। इसके लिए शुरुआत में ही खर्च कम से कम डेढ़ लाख बन जाता है। लोकमित्र या तो खुद की दुकान में कार्य शुरू करता है या किराये की दुकान लेता है।
विज्ञापन

इंटरनेट, बिजली, पानी व दुकान का खर्च भी दस से बारह हजार हो जाता है। ये सारा खर्च लोकमित्र खुद करता है, सरकार या विभाग की तरफ से एक रुपये की सहायता नहीं की जाती है। बस सरकार का बोर्ड लगाने के लिए बोल दिया जाता है तथा सरकार के नियमों और रेट लिस्ट के प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। एक लोकमित्र केंद्र की कुल कमाई एक दिन में 185.68 रुपये पड़ती है, जोकि मनरेगा की दिहाड़ी से भी कम है।
विज्ञापन

लोकमित्र अपने परिवार का खर्च कैसे चलाएगा। दूसरी ओर कई साइबर कैफे कार्य कर रहे हैं, जो अपनी मनमर्जी के शुल्क वसूल रहे हैं। इन्होंने मांग की है कि लोकमित्र संचालकों के लिए एक निर्धारित मानदेय तय किया जाए, जो न्यूनतम दस हजार हो। जिससे लोकमित्र लोगों को सेवाएं सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क पर प्रदान कर सकें। जल्द से जल्द पंचायत घर या किसी सरकारी भवन में बैठाने की व्यवस्था की जाए। सोसायटी के अध्यक्ष सुमित राठौर, उपाध्यक्ष शशिपाल और सचिव राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें आशा है कि प्रदेश सरकार और प्रशासन इनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed