{"_id":"607d775f8ebc3e593b4033ea","slug":"government-should-give-account-of-state-disaster-response-fund-bhandari-hamirpur-hp-news-sml3678941158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष का हिसाब दे सरकार : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष का हिसाब दे सरकार : भंडारी
विज्ञापन
नादौन। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा है कि कोरोना लिए गठित राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड) में कांग्रेस विचारधारा के लोगों ने भी पैसा दिया है। सरकार को इसके खर्च का हिसाब सार्वजनिक करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आ गई है और प्रदेश सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए हैं। भंडारी सोमवार को युकां की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोंटी संधु ने की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास इसके 81 करोड़ रुपये एकत्रित हुए हैं। इतना पैसा होने के बावजूद भी प्रदेश में मौजूदा समय में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस पैसे के खर्च को सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही संगठन ने कोरोना काल में प्रदेश में हुए स्वास्थ्य घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। इस मौके पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष अमित पठानिया, लोकसभा हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष डिंपल कटोच, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव चंदन राणा, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव रितेश, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक अनीत व मनु, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अंगारिया, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर, नादौन ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी बबलू, पंचायत किटपल के पूर्व प्रधान सुभाष पंडित और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।